तीर्थनगरी सोरों में चल रहे प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ रही है। जबकि शहरी क्षेत्र के लोग रात में मेले की रौनक का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। पूरे मेला परिसर में सतरंगी रोशनी से सराबोर है। श्रद्धालु सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब साझा कर रहे हैं।