मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घर में घुसने का वीडियो, पूर्व सांसद की भतीजी ने तोड़े ससुराल
खालापार थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पूर्व बसपा सांसद हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी जैबा ने ससुराल के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। वह पिछले कई दिनों से अपनी बच्चियों की वापसी और अधिकार की मांग कर रही थीं। घर के अंदर पहुंचकर उन्होंने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला कथित चिटफंड विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है