राजौरी गार्डन: तिलक नगर से जनकपुरी थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 5 स्कूटी की बरामद
जनकपुरी थाना पुलिस ने तिलक नगर से एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम परवीन कुमार है जो दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 5 स्कूटी बरामद की हैं और इसके ऊपर पहले से ही वाहन चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के 5 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।