राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने सुभाष नगर से दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए मनदीप सिंह और रूबल श्रीवास्तव है। ये दोनों दिल्ली के हरिनगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 4 पेटी अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को जब्त किया है।