देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर आज बुधवार को करीब 2:30 बजे देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप और विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान थाना प्रभारी ने सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरा का भी निरीक्षण किया वहीं कई ग्राहक सेवा केंद्र को सुरक्षा के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए