खरगोन जिले के मेनगांव थाना पुलिस ने महज 36 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले दूध व्यापारी से रास्ता पूछा, फिर सुनसान सड़क पर बाइक अड़ाकर पत्थरों से हमला किया और रेडमी मोबाइल लूटकर फरार हो गए।