सहारनपुर: सिंचाई विभाग की जमीन पर चला बुलडोजर, 70 अवैध मकान और दुकानें ध्वस्त, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग उठाई
सहारनपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सर्किट हाउस से हसनपुर चुंगी तक गुरुवार को भी बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 70 मकान, दुकान और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। प्रशासन के अनुसार, यह सभी निर्माण सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बने थे, जिससे सड़क चौड़ीकरण और नाले के न