शिवपुरी नगर: छिरेंठा में नेताजी का खेत बचाने को 'सरकारी नक्शा' ही भूल गई सड़क! कलेक्ट्रेट की चौखट पर 'इंसाफ' मांग रहे किसान
शिवपुरी जिले के ग्राम छिरेंठा में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ कागजों पर बनी सरकारी सड़क जमीन पर आते-आते अपना रास्ता ही भूल गई। आरोप है कि एक बड़े राजनैतिक रसूखदार को फायदा पहुँचाने के लिए ठेकेदार ने बरसों पुराने परंपरागत सरकारी रास्ते को ही गायब कर दिया और सड़क को सीधे सीधे सीधे भोले-भाले किसानों के खेतों के बीच से निकाल दिया।