सिराथू: कोखराज में गैस एजेंसी के पास हाईवे पर खड़ी स्कूली बस से चालक उतारता रहा बच्चे, पीछे से आई ट्रक ने भिड़ी
शुक्रवार दोपहर कोखराज इलाके में गंगा गैस एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर एमवी कॉन्वेंट स्कूल की बस का चालक लापरवाही दिखाते हुए हाईवे पर ही बस को खड़ा करके बच्चों को उतारने लगा।पीछे आरहा एक कंटेनर ने तो ब्रेक लगा लिया लेकिन उसके पीछे आ रही ट्रक में पीछे से टक्कर बस को मार दिया। दो बच्चों को मामूली चोटे आई है अन्य बच्चे बाल बाल बच गए।मौके पर पुलिस पहुंची है।