सिद्धमुख: उपकारागृह सादुलपुर के पीछे हंगामा कर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
Sidhmukh, Churu | May 13, 2026 पुलिस ने उपकारागृह सादुलपुर के पीछे सड़क पर हंगामा कर यातायात बाधित करने तथा राहगीरों के साथ मारपीट पर उतारू होने के आरोप में हरियाणा निवासी चार युवकों को गिर तार किया है। मामले में पुलिस ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट न्यायालय में इस्तगासा पेश कर आरोपियों को पाबंद करने की कार्रवाई की है, बताया कि चार युवक आपस में विवाद करते गाली-गलौज कर राहगीरों को परेशान कर रहे थे।