राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक में शामिल हुए
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे करीब शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बैठक में अपने विचार भी रखें। वहीं ग्रामीण विकास और पिछड़े वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों के साथ ही राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की विकास को लेकर चर्चा की।