नर्मदापुरम: पीपल चौक पर करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, सांसद व विधायक रहे उपस्थित
पीपल चौक पर शहर में विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पीपल चौक पर सांसद निधि, विधायक निधि एवं नगर पालिका परिषद की निकाय निधि से नगर के विभिन्न घाटों के निर्माण हेतु ₹543.6 लाख की लागत से भूमि पूजन किया गया।इसके साथ ही शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए ₹439.47लाख की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्य का लोकार्पण किया।