पिपरई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खोरीबरी में पथ संचलन का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खोरीबरी में पथ संचलन का आयोजन किया गया। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।