बिहारीगंज: बिहारीगंज में अष्टमी-नवमी को होगा डांडिया, मां चंडिका मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारीगंज स्थित मां चंडिका मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में प्रतिदिन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। वहीं, अष्टमी और नवमी को भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अंजू माही और रीना भारती सहित अन्य कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।