सैदपुर: बड़ागाँव में मकान के नए बने बारजे की ईटें भरभराकर ढही, युवती के दोनों हाथ टूटे, हालत गंभीर, गृहस्वामी पर तहरीर
सादात थाना क्षेत्र के बड़ागाँव में मकान के नए बने हुए बारजे की ईटें भरभराकर ढह गईं। इस घटना में उसके नीचे से गुजर रही 22 वर्षीया मोनिका पुत्री हरिराम चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में उसके दोनों हाथ बुरी तरह फ्रैक्चर होने के अलावा सिर में गंभीर चोट लगी। सैदपुर सीएचसी ले जाने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।