पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना इलाके में हत्या एवं गोलीबारी मामले में फरार दो अपराधी गिरफ्तार- सेंट्रल एसपी ने PC कर दी जानकारी
राजीवनगर थाना इलाके में बीते 10 अगस्त को हत्या और 16 अगस्त को गोली चलाये जाने के आरोप में फरार दो अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश ने मीडिया को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। बाकी अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।