शामली: थानाभवन में एक ही महिला के 2 पतियों का हुआ आमना-सामना, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट
Shamli, Shamli | May 7, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के भिंड मुरादपुर निवासी एक व्यक्ति कथित तौर पर घर से भागी अपनी पत्नी को तलाशते हुए शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला रोगनग्रान में पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां पर महिला एक दूसरे पति के साथ रहती हुई मिली और दोनों ने मंदिर में शादी का दावा किया। पहले पति द्वारा साथ चलने का दबाव बनाने पर मारपीट शुरू हो गई।