मोकामा: मरांची थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 31, 2026 मोकामा के मरांची थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मरांची थाना अध्यक्ष ने रविवार को संध्या लगभग 7:00 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सगे भाई निरंजन कुमार और रंजन कुमार हैं, जो मरांची थाना क्षेत्र के काली स्थान के निवासी है, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।