गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रहे मतदान ट्रेनिंग से 32 कर्मचारी हुए गैर हाज़िर, कल आखिरी मौका, नहीं तो होगा FIR
मतदान ट्रेनिंग से 32 अनुपस्थित मतदान कार्मिको को दिनांक 12.05.2024 के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देते हुए निर्देशित किया है कि यदि उक्त कार्मिक कल प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहते है, तो इनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जायेगी।