परिहार: परिहार में थाना अध्यक्ष सुमित कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
परिहार थाना में कार्यरत रहे थाना अध्यक्ष सुमित कुमार के तबादले पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रही और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला। उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा