गरौठा: आलमपुरा-नगरा के बीच युवक का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत पर उठे सवाल
गुरसरांय थाना क्षेत्र के आलमपुरा और नगरा गांव के बीच 27 वर्षीय युवक रुपेन्द्र पुत्र लालाराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।