गिरिडीह: रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में टीएससी ट्रायल सलेक्शन कैंप का आयोजन, 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग के मार्गदर्शन में
रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में बुधवार को 10 बजे टी एस सी ट्रायल सलेक्शन कैंप का आयोजन 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें रामकृष्ण महिला महाविद्यालय और गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कैम्प में अपस्टिकल प्रशिक्षण,मैप रीडिंग,स्वास्थ्य एवं स्वक्षता,शिविर निर्माण एवं जे डी एफ एस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।