जमुआ: नवडीहा में 'हर घर सुरक्षा' अभियान के तहत जागरूकता रैली, लोगों को बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई
Jamua, Giridih | May 12, 2026 नवडीहा ओपी क्षेत्र में मंगलवार को 10 बजे हर घर सुरक्षा अभियान के तहत जेएसएलपीएस द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवडीहा आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ। रैली गोसाईडीह से नवडीहा चौक तक गया। जहां लोगों को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया।