जहानाबाद: जहानाबाद में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ा पार्टी का दामन, जन सुराज पार्टी का हाथ थामा
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी धीरे-धीरे बिहार में अपना पांव पसार रही है। सोमवार की दोपहर 3 बजे भाजपा पार्टी के वरीय नेताओं सहित अन्य सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दामन छोड़ते हुए जन सुराज का हांथ थाम लिया है। जन सुराज पार्टी में आने वाले लोगों ने बताया कि प्रशांत किशोर और पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर हमने यह फैसला लिया और पार्टी की सदस्यता ली है।