कैराना: कैराना नगर में बेसहारा सांड पर तेजाब फेंकने का आरोप, गो रक्षा वाहिनी ने जताया आक्रोश
कैराना कोतवाली गेट के पास एक बेसहारा सांड घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर झुलसने के निशान और गहरे घाव देखकर आसपास के लोगों ने राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने सांड पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसकी खाल बुरी तरह झुलस गई और शरीर पर गंभीर घाव हो गए।