भरतपुर: बिहार के भोजपुर गाँव में युवा भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर की घटना को लेकर भरतपुर में भी जताया गया रोष
भरतपुर बिहार के भोजपुर गाँव में युवा भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर की घटना को लेकर भरतपुर में भी रोष जताया गया।किला स्थित शहीद स्मारक पर सनातनी युवा संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष कैशलेश शर्मा ने इनकाउंटर को सरासर गलत बताते हुए कहा कि ये सरासर लोकतंत्र की हत्या है।