कुमारखंड: सिकरहटी पुराना थाना के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो लोग घायल
मधेपुरा जिले कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी स्थित कुमारखंड पुराना थाना के समीप रविवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।