आरोन: हिनोतिया तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा, वीडियो आया सामने
Aron, Guna | May 29, 2026 आरोन तहसील के हिनोतिया तिराहे पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट दिया। 29 मई को वायरल वीडियो में घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। जैसा प्रथम दृष्टता वायरल वीडियो में बताया गया, अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। वही ट्रैक्टर में टूट होने से काफी नुकसान बताया गया है। एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।