डुमरांव: डुमरांव अंचल कार्यालय में आयोजित संयुक्त जनता दरबार से भूमि विवादों के त्वरित निपटारे की पहल, एसडीएम ने की सुनवाई
Dumraon, Buxar | Jul 4, 2026 डुमरांव में बढ़ते भूमि विवादों और सुनवाई में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय परिसर में संयुक्त जनता दरबार का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देश पर शुरू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जमीन से जुड़े मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।