बोध गया: बोधगया नगर परिषद की स्टैंडिंग कमिटी बैठक हुआ संपन्न, सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर
Bodh Gaya, Gaya | Jun 25, 2026 बोधगया नगर परिषद कार्यालय में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सभापति ललिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद के कई सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।