नानपारा: रुपईडीहा में छठ पूजा पर भारत-नेपाल का अनूठा संगम, व्रती महिलाओं ने अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
रुपईडीहा के हनुमान सरोवर पर छठ पूजा के अवसर पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। यह छठ पर्व के तीसरे दिन होता है, जिसमें व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए सूर्यदेव से प्रार्थना की । इस दौरान भारत और नेपालगंज (नेपाल) से आईं महिला श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना की, जिससे यह स्थल भारत-नेपाल के अनूठे संगम का प्रतीक बन गया।