कुढ़नी: बसौली में ज़मीन सर्वे के दौरान बवाल, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप
बसौली में जमीन सर्वे के दौरान बवाल, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष पर मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप.मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत बसौली गांव में जमीन सर्वे के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा और उनके पुत्र का दूसरे पक्ष से हाथापाई हो गई। इस दौरान मोबाइल छीनने की भी घटना सामने आई है।