कांके: हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंची आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार, ईडी ने शुरू की पूछताछ
Kanke, Ranchi | Mar 20, 2024 आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार पूछताछ के लिए हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी ने बर्लिन अस्पताल से जुड़े जमीन के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था। बता दें कि बरियातु स्थित बर्लिन अस्पताल के लिए आवंटित जमीन में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रीति कुमार से पूछताछ हो रही है।