बालोद: भवन नहीं, शिक्षक भी नहीं: लिमोरा के स्कूलों की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, 9 जुलाई से तालाबंदी की चेतावनी
Balod, Balod | Jul 5, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से लगे गौरव ग्राम लिमोरा में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में भवन, शिक्षकों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज ग्रामीणों ने संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 8 जुलाई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 9 जुलाई से