चाकसू: जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर पड़ासोली में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, लगी आग
Chaksu, Jaipur | Mar 13, 2024 दूदू थाना क्षेत्र के जयपुर अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पारसोली में सोमवार रात्रि को अचानक एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक आग लग गई । दूदू पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी आग को बुझाया गया । हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।