भदोही: भदोही में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को किया गया याद
भदोही शहर के कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को लगभग 12 बजे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस जनों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर वक्ताओं ने मौलाना आज़ाद के योगदान को याद किया और देश में भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का आह्वान किया।