भदोही: भदोही के सिविल लाइन में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
भदोही के सिविल लाइन रोड पर पावर हाउस के पास एक दर्दनाक दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। महफूज आलम (34) निवासी जमुनीपुर कॉलोनी को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी भदोही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।