भदोही: सुरियावां में कॉस्मेटिक और खिलौने के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का माल जल गया
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में कॉस्मेटिक और खिलौने के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा लाखों का माल जल गया। यह घटना शुक्रवार की सांय चार बजे के आस पास की बताई जा रही है। बताया गया कि सुरियावां नगर के इंदिरानगर में मिथिलेश जायसवाल का कॉस्मेटिक और खिलौने का गोदाम है उस गोदाम में अचानक किसी कारण से आग लग गई।