गरखा: फुलवरिया टोला गांव में एक घर से लाखों की संपत्ति, नगद और जेवरात चोरी
Garkha, Saran | May 23, 2026 गड़खा थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगद समेत जेवरात की चोरी कर ली। घटना के समय घर में सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। पीड़ित स्वर्गीय वासुदेव राय के पुत्र हरे राम राय ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे चोरों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया। जब कि घटना की जानकारी रात करीब दो बजे हुई।