ग्यारसपुर: मंडल स्तरीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्र के मंडल ग्यारसपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफलतापूर्वक मंगलवार दोपहर 2 बजे समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।