बीना: रेलवे अस्पताल में वार्ड बॉय ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर हालत में सागर रेफर
Bina, Sagar | Sep 27, 2025 33 वर्षीय मुकेश अहिरवार निवासी पूर्वी रेलवे कॉलोनी जो वार्ड बॉय के पद पर है। रेलवे कर्मचारी ने रेलवे अस्पताल में अपने आपको आग के हवाले कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। आग में झुलसने से रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में तत्काल घायल कर्मचारी का उपचार किया गया। जिसे गंभीर हालत के चलते सागर रेफर कर दिया।