बिक्रमगंज: विक्रमगंज के मानपुर पंचायत में बिजली समाधान शिविर आयोजित, 102 आवेदन प्राप्त हुए
बिक्रमगंज प्रखंड के मानपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को 11 बजे बिजली विभाग द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 69 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को एक माह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया