धरियावद: धरियावद पुलिस थाना की कार्रवाई, महिला के गले में पहनी चेन खींचने का असफल प्रयास, दो बाल अपचारियों को किया डिटेन
जिला पुलिस प्रतापगढ़ के निर्देशन में पुलिस को अधीक्षक नानालाल सालवी धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय टीम द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2026 को सब्जी खरीद कर गांधीनगर घर की तरफ आ रही महिला के गले में पहनी चैन को खींचने का असफल प्रयास करने वाले दो मोटरसाइकिल सवार दो बाल अपचारियों को धरियावद पुलिस ने डिटेन किया है। दोनो ने घटना स्वीकार किया।