अररिया: बिहार पुलिस सप्ताह के तहत जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को बाल विवाह एवं साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
Araria, Araria | Feb 24, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर अररिया पुलिस के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को अररिया पुलिस के द्वारा जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, मानव तस्करी एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया.