अररिया: बिहार पुलिस सप्ताह के तहत जिले के पुलिस संस्थानों में आयोजित किए गए कई प्रकार के कार्यक्रम
Araria, Araria | Feb 23, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर अररिया जिले के विभिन्न पुलिस से संस्थानो मे नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, वृक्षारोपण व साइबर सुरक्षा के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया. बता दे कि शनिवार से बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ हुआ है जिसके तहत पुलिस के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.