राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया एनएच 80 ब्रिज के निकट से पुलिस ने देशी कट्टा,जिंदा कारतूस के साथ दो किशोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।