पेशरार: पेशरार थाना क्षेत्र में वज्रपात से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा: जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत कवाडांड गांव में गुरुवार दोपहर बाद वज्रपात की चपेट में आने से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम तक उनका उपचार जारी था। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर के बरामदे में आधा दर्जन से अधिक लोग बैठे हुए थे।