माकड़ोन: कल गोद भराई को निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता ICU में
Makdon, Ujjain | Jun 20, 2026 शनिवार सुबह 8 बजे समाचार मिला कि शुक्रवार को उज्जैन-मक्सी रोड पर हुए हादसे में बरण्वा गांव के दो बुजुर्ग भाइयों की मौत हो गई। 80 साल के पीरूलाल और 75 साल के भागीरथ मोथलिया पोते अभिषेक के साथ बाइक से भांजे की गोद भराई में जा रहे थे। विजयगंज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पीरूलाल की मौके पर और भागीरथ की इलाज के दौरान मौत हुई।