पिछोर: आंगनवाड़ी केंद्र छावनी में पोषण पखवाड़ा आयोजित, सीएचओ रिंका लोधी ने बच्चों के मानसिक विकास और खान-पान पर दिया जोर
मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र में 8वां पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026)उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाचरौन के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र छावनी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे