अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की ऐतिहासिक शिवडोला यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भादौ बदी दूज, रविवार 30 अगस्त को निकलने वाली भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की नगर भ्रमण यात्रा (शिवडोला) के पूर्व बुधवार शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिट्टू सहगल ने पुलिस अधिकारियों एवं सार्वजनिक श्रावण मास समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ संपूर्ण शिवडोला मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं मार्ग से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक श्रावण मास समारोह आयोजन समिति, श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्ला खरगोन के अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, संरक्षक मनोहर भावसार, बबलू पाल एवं दीपक डंडीर, कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण महाजन, सचिव विनीत महाजन, प्रवक्ता प्रकाश भावसार, सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार, सदस्य श्याम कुशवाह, श्रीकृष्ण धारे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मार्ग पर �